फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalyan Singh Health Update: Deterioration In Health Of Former CM Kalyan Singh, CM Yogi Arrived To See

वेंटीलेटर पर कल्याण सिंह: पूर्व सीएम की फिर बिगड़ी हालत, दिल्ली से सीधे अस्पताल पहुंचे योगी

Fri, 20 Aug 2021 02:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफ़ेसर आरके धीमान का कहना है कि कल्याण सिंह वेंटीलेटर पर है। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो है और यूरिन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें डायलिसिस के लिए  भेजा गया है।

विज्ञापन
Kalyan Singh Health Update: Deterioration In Health Of Former CM Kalyan Singh, CM Yogi Arrived To See
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। वह अपने दिल्ली के दौरे से सीधे संजय गांधी पीजीआई पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना था।

विज्ञापन


संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान का कहना है कि कल्याण सिंह वेंटीलेटर पर है। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो है और उन्हें यूरिन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें डायलिसिस के लिए भेजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। देर शाम तक या कल सुबह तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री को चार जुलाई को स्थिति खराब होने के बाद पीजीआई भर्ती कराया गया था। जहां क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है। पहले उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ था। वह लोगों की बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देने के साथ ही उत्तर भी देने लगे थे। लेकिन 17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़े, दिल, गुर्दा और लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed