{"_id":"651c3157931defe86b0023a5","slug":"up-deputy-cm-said-do-not-ask-patients-to-buy-medicines-from-outside-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले यूपी के डिप्टी सीएम: मरीजों से ये ना कहें कि वह बाहर से दवा खरीदें, शिकायत मिली तो नपेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले यूपी के डिप्टी सीएम: मरीजों से ये ना कहें कि वह बाहर से दवा खरीदें, शिकायत मिली तो नपेंगे डॉक्टर
Tue, 03 Oct 2023 08:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 03 Oct 2023 08:50 PM IST
सार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने साफ कहा है कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी नहीं है। डॉक्टर किसी मरीज से बाहर से दवा खरीदने का दबाव ना बनाएं
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय पहुंच कर होप कमांड सेंटर से ऑनलाइन जुड़े सभी अस्पतालों की स्थिति का जायजा लिया। डाक्टरों से बुखार, डेंगू, मलेरिया की जानकारी ली और पीड़ित मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मरीजों पर दवाएं बाहर से खरीदनों का दबाव न बनाया जाए। शिकायत मिली तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पतालों की साफ-सफाई व बीमारियों से रोकथाम के लिए किए जा रहे चिकित्सीय प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, सीतापुर, बाराबंकी सहित अन्य जिलों के अस्पतालों के प्रबंधन से बातचीत की। इस दौरान विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. दीपा त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन