{"_id":"5ec4d9228ebc3e908e026fd0","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-attacked-on-congress-bus-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हमला, राजस्थान व पंजाब के श्रमिकों की मदद क्यों नहीं कर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हमला, राजस्थान व पंजाब के श्रमिकों की मदद क्यों नहीं कर रही कांग्रेस
Wed, 20 May 2020 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 May 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश लौट रहे प्रवासी मजदूरों व कामगारों के लिए कांग्रेस द्वारा उपलब्ध करवाई गई बसों पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है। बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पंजाब और राजस्थान में प्रवासियों के लिए बसें क्यों उपलब्ध नहीं करवा रही है?
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि जब राजस्थान के कोटा में बच्चे फंसे हुए थे तब कांग्रेस को उनकी याद क्यों नहीं आई। योगी सरकार ने अपनी बसों को भेजकर बच्चों को वहां से मंगवाया।
विज्ञापन
दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसों में 297 का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं है। उनमें से 98 तिपहिया वाहन, कार और एंबुलेंस हैं। जबकि 68 के पास कोई कागज मौजूद नही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर मुश्किल समय में राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने की गुमराह करने की कोशिश : डॉ. दिनेश शर्मा
इससे पहले मंगलवार को भी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस समय साथ मिलकर काम करना चाहिए, पर कांग्रेस ने गुमराह करने की कोशिश की है। श्रमिकों को लाने-ले जाने के लिए जिलों के बॉर्डर पर 200 बसें रखी गई हैं।
डीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ व्यवधान पैदा करना जानती है। यह आपराधिक कृत्य है। यूपी सरकार सबसे ज्यादा प्रवासियों को लाई है और ला भी रही है।
Trending Videos
राजस्थान और महाराष्ट्र की हालत बदतर है। कांग्रेस प्रवासियों के भोजन व चेकअप की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस महामारी में क्रूर मजाक कर रही हैं।