{"_id":"6322d222edc52e18e3371404","slug":"up-deputy-cm-brajesh-pathak-speaks-on-rape-and-murder-case-of-lakhimpur-khiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी कांड: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी कार्रवाई होगी कि आरोपियों की रूह कांप उठेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी कांड: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी कार्रवाई होगी कि आरोपियों की रूह कांप उठेगी
Thu, 15 Sep 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:28 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखीमपुर खीरी कांड को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताते हुए कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप उठेगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा हो गया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने लखीमपुर खीरी कांड को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
#WATCH | Junaid, Sohail, Hafizul, Karimuddin & Arif involved. Girls were strangled to death & then hanged. Govt will take such an action that the souls of their coming generations will also shiver. Justice will be given; proceedings via fast-track court: UP Dy CM Brajesh Pathak https://t.co/QoNlxHFwYq pic.twitter.com/dDqAtdxQ2o
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2022
लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम दो अनुसूचित जाति की बहनों के शव पेड़ से लटके पाए गए। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई जिसमें एक आरोपी को गोली लगी।