{"_id":"61f23de8cf873579c740274c","slug":"up-deputy-chief-minister-said-bjp-has-done-unprecedented-work-vacant-posts-of-teachers-will-be-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, यूपी के विकास के लिए मेधा का रोका पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, यूपी के विकास के लिए मेधा का रोका पलायन
Thu, 27 Jan 2022 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:01 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन शिक्षकों की विसंगतिया है उन्हें भी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। एक लाख 38 हजार बेसिक विद्यालयों का काया कल्प किया गया। जल्द ही जितने भी रिक्त पद हैं उन्हें भरा जाएगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के विकास और रोजगार के अवसर सृजित कर मेधा के पलायन को रोका है। उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास के हर पैमाने पर छलांग लगाई है। सरकार ने शैक्षिक माहौल बदलकर, निवेश लाकर प्रदेश की छवि सुधारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल मिलकर भी तीन अंकों तक नहीं पहुंचेंगे, जबकि भाजपा 2017 का अपना रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब 14 से ज्यादा देशों के लोग यहां आकर अध्ययन और अध्यापन कर रहे हैं। अगर देश में 100 मोबाइल बनते हैं तो इनमें से 70 उत्तर प्रदेश के हैं। यहां एशिया का सबसे बड़ा डाटा सेंटर मौजूद है। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए किसी प्रकार के शिक्षण शुल्क में वृद्धि नहीं होने दी गई है और रोजगारपरक पाठ्यक्रम को बढ़ावा दिया गया है।
विज्ञापन