{"_id":"6629d0bc694d6cec4f037709","slug":"up-demand-for-sanjay-singh-increased-after-going-to-jail-congress-and-sp-candidates-want-public-meetings-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेल जाने के बाद बढ़ी आप नेता संजय सिंह की डिमांड, कांग्रेस और सपा प्रत्याशी चाह रहे हैं जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेल जाने के बाद बढ़ी आप नेता संजय सिंह की डिमांड, कांग्रेस और सपा प्रत्याशी चाह रहे हैं जनसभाएं
Thu, 25 Apr 2024 09:10 AM IST
रोहित मिश्र
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:10 AM IST
सार
Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की डिमांड यूपी में बढ़ी है। सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी उनकी जनसभाएं अपने क्षेत्र में चाह रहे हैं।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब घोटाले में हाल ही में जेल से छूटे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अपनी पार्टी में ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन में भी काफी मांग में है। जेल से निकलने के बाद भी वह भाजपा सरकार पर पहले की तरह हमलावर हैं। यही वजह है कि कांग्रेस व सपा के प्रत्याशी उनकी सभाओं की मांग कर रहे हैं। हाल ही में पश्चिमी यूपी में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली के लिए अमरोहा और सपा प्रत्याशियों अमरपाल शर्मा के लिए बागपत में सभाएं की हैं।
विज्ञापन
आप यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन में रहकर वह उनके प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनसंपर्क व सभाएं कर रही है। पार्टी के नेता व पदाधिकारी इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं। संजय सिंह के जेल में बंद रहने तक तो आप के नेताओं को इंडिया गठबंधन में ज्यादा नहीं पूछा जा रहा था। पर, जेल से निकलने के बाद न सिर्फ उनकी बल्कि आप नेताओं की भी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों यूपी आए आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और संयुक्त प्रेसवार्ता भी की थी। इसी के साथ संयुक्त सभाओं पर भी चर्चा हुई थी। संजय सिंह जहां अपनी पार्टी के लिए दिल्ली व पंजाब में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के तहत अन्य प्रदेशों में भी सभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी में हाल ही में हुई सभाओं के बाद तीसरे चरण के लिए सपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने उनकी सभाओं के लिए संपर्क किया है। आप के प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने बताया कि जिला स्तर पर पार्टी के नेता, हमारे जिला पदाधिकारियों से कार्यक्रम की मांग करते हैं। इसके बाद हम राज्यसभा सांसद से वार्ता कर उनकी सभाओं के लिए कार्यक्रम तय करते हैं।
जिला स्तर पर मिलकर कर रहे प्रचार
दिनेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में आप के जिलाध्यक्ष हर जिले में सपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्षों से संपर्क में हैं। तीनों दलों के नेता संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जहां एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। वहीं जिलों में मिलकर इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ प्रचार भी कर रहे हैं। हमारा फोकस घर-घर प्रचार पर है। इसके जरिये लोगों से संवाद कर उन्हें भाजपा की नीतियों की हकीकत बता रहे हैं।