फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Death due to drowning is also involved in the state disaster, clearing the way for the victims' families to get compensation, mandate issued

यूपी : डूबने से मौत पर अब पीड़ित परिवार को मिलेंगे चार लाख, ऐसी मौत राज्य आपदा में शामिल

Wed, 09 Jun 2021 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Jun 2021 10:17 PM IST
सार

कुआं, नदी, तालाब, पोखर, नहर, नाला व जल प्रपात में डूबने से मृत्यु को भी राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की ओर से बुधवार को इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
UP: Death due to drowning is also involved in the state disaster, clearing the way for the victims' families to get compensation, mandate issued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुआं, नदी, तालाब, पोखर, नहर, नाला व जल प्रपात में डूबने से मृत्यु को भी राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से डूबने से मौत होने पर पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की ओर से बुधवार को इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश में प्रति वर्ष नदी, तालाब, नहर, नाला व गड्ढे में डूबने से बड़ी संख्या में मौतें होती हैं। डूबने से मौत होने को अभी तक राज्य आपदा घोषित नहीं किया गया था जिससे पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि से मदद नहीं मिल पा रही थी। राजस्व विभाग ने ऐसे परिवारों की मदद के लिए डूबने से मृत्यु को राज्य आपदा घोषित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था।
विज्ञापन


करीब छह माह से यह प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन था। आखिरकार बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। शासनादेश के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु आत्महत्या या आपराधिक कृत्य के कारण होती है तो ऐसी दशा में परिजनों को किसी तरह की कोई सहायता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अब तक बेमौसम भारी वर्षा/अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, लू-प्रकोप, नाव दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई व  गैस रिसाव, बोरवेल में गिरने से होने वाली दुर्घटना तथा मानव वन्यजीव द्वंद आदि 11 तरह की घटनाओं को राज्य आपदा घोषित कर चुकी है। यह केंद्र सरकार घोषित 11 आपदाओं के अलावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed