Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyclone will cause temperatures to drop sharply in the state, and fog will increase as the winter progress

यूपी: चक्रवात की वजह से प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

Sun, 22 Nov 2026 12:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Nov 2026 12:33 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में अकवान चक्रवात का असर साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में पारे में गिरावट देखी जाएगी। साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
UP: Cyclone will cause temperatures to drop sharply in the state, and fog will increase as the winter progress
यूपी में सर्दी की दस्तक। बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 यूपी में मौसम बदलने वाला है। चक्रवात अकवान के असर से रविवार को पूर्वांचल और दक्षिणी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दाैरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पुरवा हवाएं चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि, सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री और दिन के पारे में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। इससे ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कोहरे का असर भी बढ़ेगा। शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में 15 से 25 किमी रफ्तार वाली पुरवाई चली। ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात और पुरवा हवाओं का असर 23 नवंबर से खत्म हो जाएगा। इसके बाद तराई समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को 21.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही।

Trending Videos

राजधानी में सोमवार से गिरेगा पारा, बढ़ेगा कोहरा

 राजधानी में शनिवार को दिन में अच्छी धूप खिली और तेज रफ्तार पुरवाई चली। माैसम विभाग का कहना है लखनऊ में सोमवार से माैसम फिर करवट लेगा। हवा का रुख पछुआ होने के साथ ही पारा गिरेगा और सुबह के समय कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को लखनऊ में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पुरवाई चली। रविवार को माैसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है। 23 नवंबर से फिर तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed