फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyclone Fengal will have an effect on the state, mercury will drop, scientists told the reason for the sud

यूपी: प्रदेश में होगा फेंगल चक्रवात का असर, गिरेगा पारा, दिन में अचानक बढ़ी गर्मी की वैज्ञानिकों ने बताई वजह

Wed, 04 Dec 2024 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Dec 2024 07:27 AM IST
सार

Effect of Fengal in UP: यूपी में आने वाले दिनों में फेंगल चक्रवात का असर होगा। नए वेदर सिस्टम के केरल की ओर खिसकने का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। 

विज्ञापन
UP: Cyclone Fengal will have an effect on the state, mercury will drop, scientists told the reason for the sud
यूपी में फेंगल का असर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पिछले दिनों दक्षिण भारत में उठे तूफान फेंगल के अवशेष और नए बने वेदर सिस्टम के केरल की ओर खिसकने का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। बृहस्पतिवार से यूपी के अधिकांश इलाकों में पछुआ हवा जोर पकड़ेगी। इसके असर से प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में मामूली बढ़त से धूप में गर्माहट महसूस की गई। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फेंगल तूफान के अवशेष के असर से बृहस्पतिवार से यूपी में पछुआ जोर पकड़ेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को वाराणसी में सर्वाधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और उरई, फुरसतगंज व हमीरपुर तीनों में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो चुर्क में 8.8 डिग्री, अयोध्या में 9 डिग्री और कानपुर में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में गर्मी, रात में हो रही है सर्दी

UP: Cyclone Fengal will have an effect on the state, mercury will drop, scientists told the reason for the sud
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भी दिन के पारे में गिरावट की बजाए मामूली उछाल देखने को मिला। साफ आसमान और दिन में हो रही धूप में हल्की तपिश के असर से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। हालांकि सुबह शाम की हवा में सिहरन बरकरार और रात का न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फेंगल तूफान के अवशेष के असर से बृहस्पतिवार से यूपी समेत राजधानी में पछुआ हवाएं जोर पकड़ेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद दिन की हवा में भी ठंड घुलेगी। मंगवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की उछाल के साथ 29 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुधरने का नाम नहीं ले रही शहर की हवा

राजधानी की हवा दोबारा बिगड़नी शुरू हो गई है। वो भी तब जब मौसम में कोहरे और ठंड का असर नदारद है। मंगलवार को राजधानी के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से तीन जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक लाल श्रेणी में दर्ज किया गया। अलीगंज, तालकटोरा और लालबाग का एक्यूआई फिर 300 पार कर गया। ऐसी हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब मानी जाती है। वहीं गोमतीनगर की हवा नारंगी यानी खराब, और बीबीएयू व कुकरैल की हवा पीली श्रेणी यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।

 मंगलवार को लखनऊ के एक्यूआई का हाल

UP: Cyclone Fengal will have an effect on the state, mercury will drop, scientists told the reason for the sud
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
बीबीएयू- 194 पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 220 नारंगी- खराब
अलीगंज- 360 लाल- बेहद खराब
कुकरैल- 150 पीला- मध्यम
लालबाग- 331 लाल- बेहद खराब
तालकटोरा 318 लाल- बेहद खराब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed