फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP creates world record in plantation.

वर्ल्ड रिकॉर्ड : आठ घंटे में लगाए 10.15 लाख पौधे

Sun, 08 Nov 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Nov 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
UP creates world record in plantation.

क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी अभियान के तहत प्रदेश ने शनिवार को 8 घंटे में निर्धारित स्थानों पर 10.15 लाख पौधे रोपकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन


विशेष वृक्षारोपण अभियान-2015 के तहत एक दिन में 10 जगहों पर यह अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमीरपुर स्थित मौदहा बांध पर पौधा रोपित किया।
विज्ञापन


वहीं, अन्य जगहों पर मंत्रियों, मुख्य सचिव समेत कई अफसरों ने पौध रोपण किए। पौधों की गणना मौके पर ही मशीन के माध्यम से की गई। इन सभी पौधों की सुरक्षा के साथ ही दो महीने बाद उनकी जीवितता की जांच के प्रबंध भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर 850 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधे रोपे गए। प्रमुख वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष उमेंद्र शर्मा ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

ये रहीं खास बातें

UP creates world record in plantation.

- महिलाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सैनिकों और ग्रामीणों ने शीशम, कंजी, पाकड़, नीम, अर्जुन, आंवला, चिलबिल, इमली, बरगद और पीपल समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

- पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, फेंसिंग और सुरक्षा खाई आदि भी बनाई गई हैं।

- हर पौधरोपण स्थल पर बोरिंग करके या नहर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की गई है। पानी पहुंचाने के लिए नालियां बनाई गई हैं और पाइप के माध्यम से भी सिंचाई की व्यवस्था की गई है।

- प्रवक्ता ने कहा कि पौधों का रोपण ग्रिड बनाकर कराया जा रहा है और हर ग्रिड के पौधों की देखभाल के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed