फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Country's leading companies will invest 69000 crores in the state, most in the field of solar and semicond

यूपी: प्रदेश में 69000 करोड़ का निवेश करेंगी देश की दिग्गज कंपनियां, सबसे ज्यादा सोलर और सेमीकंडक्टर में

Tue, 27 May 2025 08:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 27 May 2025 08:21 PM IST
सार

Investment opportunities in UP:यूपी में निवेश की देश की दिग्गज कंपनियां आकर्षित हो रही हैं। आने वाले समय में देश की बड़ी कंपनियां 69 हजार करोड़ का निवेश करेंगी। 

विज्ञापन
UP: Country's leading companies will invest 69000 crores in the state, most in the field of solar and semicond
यूपी में सबसे ज्यादा निवेश सोलर सेक्टर में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए देश की दिग्गज कंपनियों ने लगभग 69 हजार करोड़ रुपये के एमओयू किए हैं। ये समझौते मंगलवार को प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट यूपी द्वारा मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में उच्चस्तरीय निवेशक राउंडटेबल आयोजन में किए गए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और संचालन इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद ने किया। निवेशकों ने डाटा सेंटर, हरित ऊर्जा, सीमेंट और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश का आफर दिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बनकर उभरा है। हम प्रगतिशील उद्यमों का स्वागत करते हैं। राउंड टेबिल में हीरानंदानी समूह के अध्यक्ष डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि 30 मेगावाट क्षमता का डाटा सेंटर 18 महीनों में तैयार होगा। उन्होंने क्षमता में 30 मेगावाट की वृद्धि करने की घोषणा की और 28,440 करोड़ की चिप निर्माण परियोजना (टार्क सेमीकंडक्टर्स नोएडा) की जानकारी दी।
विज्ञापन


अवाडा ग्रुप की उपाध्यक्ष सिंदूर मित्तल ने 20,000 करोड़ के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की। अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रबंध निदेशक के.सी. झंवर ने बताया कि अलीगढ़, बारा, डाला, दादरी, टांडा, सिकंदराबाद और लखनऊ में विस्तार के बाद अब अलीगढ़, शाहजहांपुर और टांडा में 1,981 करोड़ का निवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के सीईओ व एमडी संजय बंगा ने 13,700 करोड़ के निवेश से दो 800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर यूनिट्स स्थापित करने की घोषणा की। यूपीडीएफ के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने लखनऊ में निवेशक सम्मेलन और दुबई में रोड शो का प्रस्ताव रखा। कृष्णानंद समूह लखनऊ और नोएडा में 25 करोड़ से रेडी मिक्स प्लास्टर प्लांट लगाएगा। ईएन कम्युनिकेशन के राजीव रंजन सिंह ने यीडा में 1500 करोड़ रुपये के निवेश से महाभारत संग्रहालय का प्रस्ताव रखा। रिमेंस डीएसपी इंफ्रा ने लखनऊ में 5 करोड़ से कोल्ड इमल्शन-आधारित रोड पैच मिक्स प्लांट और लॉर्ड्स ग्रुप ने रूफ टॉप सोलर के लिए 1500 करोड़ रुपये की फैक्ट्री का एलान किया। डायसिस इंडिया 10 करोड़ रुपये अपने प्लांट की क्षमता दोगुना करेगी।


बलरामपुर चीनी मिल्स 2850 करोड़ से लगाएगी पॉलीलैक्टिक एसिड प्लांट
प्रदेश सरकार ने बलरामपुर चीनी मिल्स के साथ लखीमपुर खीरी के कुंभी चीनी मिल में 250 टीपीडी (टन प्रति दिन) क्षमता का पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू किया इस समझौते में 2,850 करोड़ का निवेश शामिल है और इससे 225 लोगों को रोजगार मिलेगा। ये समझौता इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद और बलरामपुर चीनी मिल्स की कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरोगी के बीच हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed