फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Corona Volunteers to be prepared in 50 districts, campaign will be run in collaboration with Health Department

यूपी : 50 जिलों में तैयार होंगे कोरोना वॉलिंटियर्स, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलेगा अभियान

Tue, 01 Jun 2021 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Jun 2021 10:47 AM IST
सार

प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए नई रणनीति अपनाई जा रही है। यह वॉलिंटियर्स गांव के लोगों को स्वच्छता, वायरस से बचाव, संसाधन के प्रयोग आदि के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। 

विज्ञापन
UP: Corona Volunteers to be prepared in 50 districts, campaign will be run in collaboration with Health Department
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए नई रणनीति अपनाई जा रही है। इसके तहत 50 जिलों में कोरोना वॉलिंटियर्स तैयार किए जाएंगे। यह वॉलिंटियर्स गांव के लोगों को स्वच्छता, वायरस से बचाव, संसाधन के प्रयोग आदि के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। इन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी गिरी इंस्टिट्यूट को दी गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग सहयोगी की भूमिका में होगा।  

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक करीब 16 लाख से अधिक लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। दूसरी लहर का असर खत्म हो रहा है लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की संभावना जता दी है। कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस का असर लंबे समय तक किसी न किसी रूप में रह सकता है। ऐसी स्थिति में बचाव को लेकर हर व्यक्ति को प्रशिक्षित करना होगा। गिरी विकास अध्ययन संस्थान ने विभिन्न संगठनों के साथ गांव में ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संगठन, सेवानिवृत्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों, मंगल दल संगठनों से जुड़े लोगों को वॉलिंटियर्स के रूप में तैयार करेगी। 
विज्ञापन


गांव गांव चलेगा अभियान
संस्थान के पब्लिक हेल्थ रिसर्च सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. सीएस वर्मा ने बताया कि यह वॉलिंटियर विभिन्न बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करके बचाव के तरीके बताएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम से समन्वय स्थापित कर गांव में चिकित्सा शिविर आयोजित करके टीकाकरण अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे। पहले चरण में 10 जिलों से अभियान की शुरुआत होगी। फिर इसे बढ़ाकर 50 जिलों तक पहुंचाया जाएगा। हर गांव में कम से कम 10 वॉलिंटियरस की टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल मीटिंग में बनी रणनीति 
कोरोना वॉलिंटियर्स तैयार करने को लेकर सोमवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में इसकी कार्ययोजना तैयार की गई। इस मीटिंग में एनएचएम के अपर निदेशक डॉ. हीरालाल , एनएचएम के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. टी सुंदर रमन, काशीनाथ चटर्जी सहित विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed