फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Corona Update: covid is increasing rapidly, patients are being found in 65 districts, 176 new patients

UP Corona Update : तेजी से बढ़ रहा कोविड, 65 जिले में मिल रहे हैं मरीज, सोमवार को मिले 176 नए मरीज

Tue, 11 Apr 2023 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Apr 2023 12:38 AM IST
सार

प्रदेश में सोमवार को 176 नए मरीज मिले हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर में 31, लखनऊ में 61, गाजियाबाद में 26, वाराणसी में पांच, अमरोहा में आठ, बुलंदशहर में चार, आगरा में चार, प्रयागराज में तीन, ललितपुर में छह, मेरठ में दो, गोरखपुर में चार, झांसी में दो मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
UP Corona Update: covid is increasing rapidly, patients are being found in 65 districts, 176 new patients
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी में कोविड संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 62 जिले में लगातार कोविड मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण की दर 1.62 फीसदी हो गई है। यह दर दो फीसदी से अधिक होने पर हाई अलर्ट घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


तीन अप्रैल तक सिर्फ 15 जिलों में लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे थे। जबकि अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो मरीज मिल रहे थे। इस तारीख तक एक्टिव केस सिर्फ 543 थे। पांच अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 842 हो गई। वहीं, 10 अप्रैल कोविड संक्रमितों की संख्या 1282 पहुंच गई है। वर्तमान में कोविड के एक्टिव केस 65 जिले में हो गए हैं। इसमें 28 जिले में एक्टिव केस 10 से अधिक हैं। इसी तरह संक्रमण की दर 1.62 फीसदी है। 
विज्ञापन


महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. लिली सिंह का कहना है कि प्रदेश में इस साल अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है, लेकिन संक्रमण बढ़ रहा है। संक्रमितों के इलाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संक्रमण की दर दो फीसदी से अधिक होने पर हाई अलर्ट किया जाएगा। ताकि मरीजों को भर्ती करने में कोई समस्या न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को 176 नए मरीज मिले हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर में 31, लखनऊ में 61, गाजियाबाद में 26, वाराणसी में पांच, अमरोहा में आठ, बुलंदशहर में चार, आगरा में चार, प्रयागराज में तीन, ललितपुर में छह, मेरठ में दो, गोरखपुर में चार, झांसी में दो मरीज मिले हैं। जबकि अन्य जिलों में कहीं दो तो कहीं एक मरीज मिले हैं।


एक्टिव केस की स्थिति देखें तो 65 जिलों में कुल संख्या 1282 हो गई है। इसमें सर्वाधिक 302 केस गौतमबुद्ध नगर में हैं। इसी तरह लखन्ऊ में 272, गाजियाबाद में 164, वाराणसी में 53, अमरोहा में 30, बुलंदशहर में 29, आगरा में 24, मुरादाबाद में 23, प्रयागराज में 23 और ललतिपुर में 20 हैं। अन्य जिलों में 20 से कम एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 86 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed