{"_id":"6438f741984be1bf86083943","slug":"up-corona-575-new-patients-were-found-in-the-state-it-is-mandatory-for-children-to-wear-masks-in-schools-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Corona Update : प्रदेश में 575 नए मरीज मिले, लखनऊ में साल भर बाद मिले 200 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Corona Update : प्रदेश में 575 नए मरीज मिले, लखनऊ में साल भर बाद मिले 200 मरीज
Fri, 14 Apr 2023 01:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:09 PM IST
सार
कुछ स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती दिखी तो कुछ में अभी लापरवाही बरती जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के बाद देर रात तक स्कूलों ने अभिभावकों को एसएमएस व व्हाट्सएप ग्रुपों पर संदेश भेजकर इस बाबत सूचित किया था।
विज्ञापन
कोरोना जांच के सैंपल लेते डॉक्टर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
यूपी में 575 नए मरीज मिले हैं, जबकि 245 कोविड से ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल 2094 कोविड मरीज हो गए हैं। बृहस्पतिवार को नए मिले मरीजों में गौतमबुद्ध नगर में 114, गाजियाबाद में 108, लखनऊ में 69, प्रयागराज में 14, वाराणसी में 10, बिजनौर में 14, मेरठ में नौ, गोरखपुर में सात, बुलंदशहर में 14, कानपुर नगर में 12, सहारनपुर में 14, जालौन में 12, बाराबंकी में 12, रायबरेली में नौ, गोंडा में सात मरीज मिलेहैं। अन्य जिलों में इससे कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ में शुक्रवार को 200 नए मरीज मिले हैं। यह संख्या पिछले एक साल में एक दिन में मिले केस में सर्वाधिक है। पॉजिटिव आए सभी मरीज घर पर हैं। कोविड कमांड सेंटर जरिये मरीजों की सेहत की निगरानी की जा रही हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में भी कोविड प्रोटोकॉल का मिलाजुला असर
कुछ स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती दिखी तो कुछ में अभी लापरवाही बरती जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के बाद देर रात तक स्कूलों ने अभिभावकों को एसएमएस व व्हाट्सएप ग्रुपों पर संदेश भेजकर इस बाबत सूचित किया था। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शहर के सभी स्कूलों में बच्चों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। मास्क के साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा। इसका पालन न करना कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन
एलडीए में कोविड बचाव की गाडडलाइन जारी
एलडीए के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कोविड के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत समस्त अनुभागाध्यक्ष को अपने कार्यालय में कोविड प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये गए हैं। बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष ने स्वयं मास्क लगाकर कार्यालय में काम किया। इस दौरान उनसे मिलने आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठाया गया।
कोविड के 69 मरीज मिले
लखनऊ में बृहस्पतिवार को कोरोना के 69 मरीज मिले। सभी होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार के मुकाबले संक्रमित कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली। 44 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 415 हो गई है। सबसे अधिक 13 मरीज इंदिरानगर से मिले। चिनहट में 11, सिल्वर जुबली-अलीगंज में नौ-नौ, सरोजनीनगर में आठ, एनके रोड में सात, आलमबाग में चार, रेडक्रॉस व टूडियागंज में तीन-तीन और ऐशबाग में दो संक्रमित मिले।