फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP constable recruitment exam: 5000 candidates came for the physical exam on the first day, so many could not

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: शारीरिक परीक्षा के लिए पहले दिन आए 5000 अभ्यर्थी, इतने नहीं पास कर पाए फिटनेस टेस्ट

Thu, 26 Dec 2024 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Dec 2024 09:09 PM IST
सार

UP Constable Recruitment: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा शुरू हो गई। शारीरिक परीक्षा के साथ दस्तावेज परीक्षण शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
UP constable recruitment exam: 5000 candidates came for the physical exam on the first day, so many could not
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद जारी कटऑफ सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन लखनऊ समेत सभी 75 जिलों की पुलिस लाइन में 4,984 अभ्यर्थी बुलाए गए। इनमें से करीब 150 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए। वहीं, करीब 100 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि सभी जिलों में गठित बोर्ड द्वारा शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के दौरान सेंधमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि बीते अगस्त में आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद जारी कटऑफ सूची में चयनित करीब 1,74,316 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चरणबद्ध तरीके से बुलाया गया है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जनवरी के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित सूचनाएं भी बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा का परिणाम भी परीक्षा वाले दिन ही जारी करने की व्यवस्था की गई है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए सभी जिलों में बोर्ड गठित किए गए हैं, जिसमें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed