फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Conspiracy to overturn train in Lucknow, iron door found on railway track; goods train saved from overturn

यूपी: लखनऊ में हुई ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा मिला लोहे का दरवाजा; पलटने से बची मालगाड़ी

Wed, 23 Apr 2025 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Apr 2025 08:26 PM IST
सार

Iron door found on railway track: लखनऊ के उतरेटिया स्टेशन के पास ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई। इस घटना से एक मालगाड़ी पलटने से बच गई। इस मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Conspiracy to overturn train in Lucknow, iron door found on railway track; goods train saved from overturn
रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट रखा मिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उतरेटिया स्टेशन के पास मंगलवार रात किसी ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का दरवाजा रख दिया। देर रात इस दरवाजे के ऊपर से एक मालगाड़ी गुजरी, जो पलटने से बच गई। घटना के पीछे ट्रेन पलटाने की साजिश की आशंका है। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुरक्षा एजेंसियां साजिशकर्ताओं के बारे में पता लगा रही हैं। एक सप्ताह के भीतर ट्रेन पलटाने की साजिश की दूसरी घटना है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध नजर आया है, जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक रेलवे कर्मी अनिल कुमार पांडेय की ओर से केस दर्ज कराया गया है। अनिल का कहना है कि बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे उन्हें फोन पर रेलवे ट्रैक पर लोहे का दरवाजा रखे जाने की सूचना मिली। देर रात में 2:45 बजे इसी लोहे के दरवाजे के ऊपर से मालगाड़ी गुजर चुकी थी। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


सूचना पर अनिल अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर लोहे के दरवाजे के क्षतिग्रस्त हिस्से पाए गए। एहतियात के लिए रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। रेलवे कर्मियों ने ट्रैक और उसके आसपास मौजूद लोहे के दरवाजे और उसके टुकड़ों को वहां से हटाया। इसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहीमाबाद में 15 अप्रैल की रात हुई थी साजिश
इससे पहले 15 अप्रैल देर रात रहीमाबाद में भी रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का लट्ठा रखा गया था। वहां पर भी ट्रेन पलटाने की साजिश थी। इस संबंध में पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की थी। हालांकि, रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का लट्ठा किसने रखा, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

लोहे का दरवाजा ले जाते दिखा संदिग्ध

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक लोहे का दरवाजा लेकर जाते नजर आया। युवक ने पास में ही स्थित प्लॉट की चहारदीवारी में लगे लोहे के दरवाजे को निकाला था। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक की ओर गया। सूत्रों का कहना है कि युवक ने ट्रैक पर लोहे का दरवाजा रखा था। युवक के बारे में पुलिस पता लगा रही है। सर्विलांस की मदद से साजिशकर्ता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ की टीम भी सक्रिय हो गई है।

पहले भी ट्रेन पलटाने की हो चुकी है साजिश

-- 15 अप्रैल की रात रहीमाबाद में ट्रैक पर लकड़ी का लट्ठा रखकर सहरसा आनंदविहार गरीब रथ ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई थी, जिसकी जांच चल रही है।
-- 25 अक्तूबर 2024 को मलिहाबाद में पटरी पर छह किलो वजनी पेड़ की डाल रख दी गई। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस के इंजन में डाल फंस गई, जिससे ट्रेन का एक्सेल टूट गया था।
-- डालीगंज बादशाहनगर रेलखंड पर 150 से ज्यादा स्लीपरों में लगीं पेड्रोल क्लिपों को शातिर लोगों ने खोल दिया था। निरीक्षण के दौरान यह पकड़ में आ गया। तब कृषक एक्सप्रेस वहां से गुजरने वाली थी, जिसे रोका गया और हादसे से बचाया गया।
-- वर्ष 2017 में मोहनलालगंज में ट्रेन की पटरी का एक टुकड़ा शातिरों ने काट दिया था। गैंगमैनों ने कटी हुई पटरी देखी और तत्काल कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेनों को रोककर ट्रैक ठीक किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed