फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress will declare its candidates after Makar Sankranti.

UP Election 2022: कांग्रेस की पहली सूची मकर संक्रांति के बाद, पश्चिमी यूपी के 100-125 प्रत्याशी किए जाएंगे घोषित

Wed, 12 Jan 2022 02:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jan 2022 02:48 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची 14 जनवरी के बाद जारी करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने लगभग 200-225 टिकट तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
UP Congress will declare its candidates after Makar Sankranti.
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : twitter/priyankagandhi

विस्तार

कांग्रेस की पहली सूची मकर संक्रांति के तत्काल बाद घोषित की जाएगी। पश्चिमी यूपी व रुहेलखंड के करीब 100-125 प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। यहां पहले व दूसरे चरण में मतदान होने हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने लगभग 200-225 टिकट तय कर दिए हैं। इनमें से ज्यादातर प्रत्याशियों को क्षेत्र में जाकर तैयारी में जुटने के लिए कहा गया है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। प्रथम चरण में 94 सीटों पर चुनाव है। पार्टी की रणनीति के अनुसार, पहले इन्हीं सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। पर, कुछ प्रत्याशी दूसरे चरण वाली सीटों के भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने मौजूदा विधायकों से कह दिया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी अपने क्षेत्र तमकुहीराज में डेरा डाल दिया है। यूपी के उप प्रभार वाले सभी राष्ट्रीय सचिवों और प्रदेश पदाधिकारियों को भी क्षेत्र में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed