{"_id":"642128e56777adfd8c0c4ede","slug":"up-congress-will-bring-the-message-of-congress-to-people-in-uttar-pradesh-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: राहुल गांधी के मुद्दे पर प्रियंका के बयान को हर ब्लॉक तक पहुंचाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: राहुल गांधी के मुद्दे पर प्रियंका के बयान को हर ब्लॉक तक पहुंचाएगी कांग्रेस
Mon, 27 Mar 2023 10:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:55 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फैसला लिया है कि प्रियंका गांधी के संदेश को प्रदेश के गांवों में ले जाया जाएगा। इसके लिए बैठकें व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के मुद्दे पर प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान को कांग्रेस गांव-गांव तक पहुंचाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकें और नुक्कड़ सभाएं करने का फैसला किया गया है। सभी जिला व शहर कमेटियों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी अदाणी ग्रुप मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहे थे। वे इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर हैं, इसलिए उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रणनीति के अनुसार, इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नवरात्र में दलित कन्याओं का पूजन कराएगा संघ, दलित और पिछड़े वर्ग में पैठ बनाने की कोशिश, ये है योजना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, चयन में जातीय संतुलन का ध्यान, एमवाई का साथ अति पिछड़ों पर जोर
एलआईसी और एसबीआई में आम जनता की गाढ़ी कमाई है, इसे अदाणी ग्रुप में लगाने के फैसले को उचित नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए इस मुद्दे को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकों और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे।