{"_id":"642061279e3c60e3e70bb8b3","slug":"up-news-sp-announces-25-district-presidents-focus-on-caste-balance-in-selection-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, चयन में जातीय संतुलन का ध्यान, एमवाई का साथ अति पिछड़ों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, चयन में जातीय संतुलन का ध्यान, एमवाई का साथ अति पिछड़ों पर जोर
Mon, 27 Mar 2023 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:22 AM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल के साथ आभा बड़थ्वाल व हेमा वोहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, शत्रुघन पांडेय को प्रदेश महासचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने रविवार को 25 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें एमवाई फैक्टर का ध्यान रखते हुए अति पिछड़ों पर जोर दिया गया है। अवध क्षेत्र में अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 25 जिलों के जिलाध्यक्षों में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। सूची में परंपरागत वोटबैंक को संतुष्ट करने की भरसक कोशिश है। 25 जिलाध्यक्षों में चार मुस्लिम, छह यादव, एक ब्राह्णण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पाल, सैनी, निषाद, जाटव व कुशवाहा व अन्य अति पिछड़े वर्ग के नेताओं को अलग- अलग जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। कानपुर का जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला को बनाया गया तो महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी फजल महमूद को दी गई है। इसी तह एटा का जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी को बनाते हुए महासचिव की जिम्मेदारी भूपेंद्र प्रजापति को सौंपी गई है। अमरोहा में जिलाध्यक्ष मस्तराम बनाए गए हैं तो जिला महासचिव की जिम्मेदारी चंद्रपाल सैनी को सौंपी गई है। इन जिलों में पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि सभी जातियों को पार्टी किसी किसी रूप में सम्मान देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
बसपा पृष्ठभूमि वालों को कई जिलों का प्रभार
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने 32 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी बना दिए हैं। इसमें बसपा से बायां भाजपा होते हुए सपा में आने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी सूची में फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की कमान विधायक अवधेश प्रसाद को सौंपी गई है। बसपा से बायां भाजपा होते हुए सपा में आने वाले विधायक रामअचल राजभर को अंबेडकर नगर, घोसी, गाजीपुर, बलिया लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विधायक लालजी वर्मा को आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर और जौनपुर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह विधायक राममूर्ति वर्मा को श्रावस्ती और गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है। राजाराम पाल को झांसी, जालौन, हमीरपुर, कानपुर, अकबरपुर रनिया का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राम प्रसाद चौधरी को बस्ती,शिवशंकर सिंह पटेल को बांदा, अगम मौर्य को आंवला, देवेश शाक्य को एटा, अक्षय यादव को फिरोजाबाद, रमाशंकर विद्यार्थी को सलेमपुर का प्रभारी बनाया गया है। संत कबीर नगर की जिम्मेदारी लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, सुनील सिंह, संतोष यादव सनी को सौंपी गई है। वीरपाल सिंह यादव को बरेली और पीलीभीत, रामजी लाल सुमन को आगरा, हाथरस, फतेहपुर सीकरी का प्रभारी बनाया गया है। हरेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर, प्रमोद त्यागी को गाजियाबाद, वीर सिंह को गौतमबुद्ध नगर और अनु टंडन को उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल के साथ आभा बड़थ्वाल व हेमा वोहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, शत्रुघन पांडेय को प्रदेश महासचिव नामित किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 10 सचिव तथा 20 सदस्य भी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में कल्पना शर्मा, राम सिंह सागर, रमेश सिंह बिष्ट, विजेन्द्र कुमार ध्यानी, राजेन्द्र प्रसाद, पण्डित मोहन चंद्र कांडपाल, राजपाल सिंह यादव, ज्ञान चंद यादव, हरेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद अली प्रदेश सचिव नामित किए गए हैं।