UP News: संभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प; अजय राय बोले- प्रतिबंध हटने के बाद जाएंगे
Congress leaders will go to Sambhal: यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को संभल जाने से रोकने पर वह धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की झड़प भी देखने को मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जाने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया । कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के अलावा दो गाड़ी पीएसी भी बुलाई गई थी।
संभल जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की झड़प भी देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अजय राय ने कहा कि जब भी प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभल जाकर वहां की स्थिति की अपने स्तर पर जांच करेंगे। यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।
अजय राय ने कहा कि जब भी प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभाल जाकर वहां की स्थिति का अपने स्तर पर जांच करेंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।
कांग्रेस ने इसकी तैयारी पहले से कर ली थी। रविवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय में ही रात बिताई। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए थे, ताकि सभी सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें।
उधर प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।
कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। उधर सुबह ही पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई थी। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगी बिजली है। जितनी बिजली देने का वादा किया था, वो प्रदेश में किसी को नहीं मिल रही है। ऊपर से जनता से अधिक वसूली और की जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। कई जिलों में तो सरकार के इशारे पर खाद की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज तक भी कराया गया था। गन्ने का दाम जस का तस है, गन्ने पर कोई रुपया बढ़ाया नहीं गया है। सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान इफ्को निदेशक शीशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, इकबाल कुरैशी, सुनील चौधरी, दिनेश तोमर शामिल रहे।
आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा व सदस्य पूर्व पुलिस महानिदेशक एके जैन रविवार सुबह करीब दस बजे संभल पहुंचे। एक अन्य सदस्य सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन टीम के साथ नहीं पहुंच पाए। टीम ने मस्जिद के आसपास पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प वाले क्षेत्र का मुआयना किया। टीम के साथ मौजूद पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई ने उन्हें पूरे बवाल की बिंदुवार जानकारी दी। इसके बाद टीम ने नखासा तिराहा व हिंदूपुरा खेड़ा इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने टीम को भीड़ के एकत्र होने और बवाल के बाद लौटने वाले रास्ते दिखाए।