फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress president Ajay Kumar Lallu questions Energy Minister Shrikant Sharma

ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर किया पलटवार, कहा- टीआरपी के लिए आरोप लगा रहे लल्लू

Wed, 06 Nov 2019 03:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Nov 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
UP Congress president Ajay Kumar Lallu questions Energy Minister Shrikant Sharma
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निजी कंपनी के खर्चे पर दुबई की यात्रा करने के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष लल्लू मीडिया में प्रसिद्धि के लिए बचकाने और मनगढ़ंत आरोपों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक वह कभी विदेश दौरे पर गए ही नहीं तो किस आधार पर वह ऐसा निराधार आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्हें लगता है कि अपने झूठ के दम पर चर्चा में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेता छुट्टियां मनाने विदेश जाते-आते रहते हैं। उन्हें हिसाब ही लगाना है तो राहुल गांधी के दौरों का लगाएं कि वह एसपीजी प्रोटेक्टी होने के बाद भी बिना सुरक्षा गोपनीय तरीके से विदेशी दौरों में क्या करते हैं? ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली कर्मचारी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। घोटालेबाजों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि बिजली कर्मचारियों के पीएफ की राशि डीएचएफ एल में निवेश करने का मुद्दा केवल भ्रष्टाचार ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से सवाल किया था कि सितंबर-अक्तूबर 2017 में वह किस प्रयोजन से दुबई गए थे और कैसे कर्मचारियों के पसीने की कमाई का पैसा देश के प्रति संदिग्ध एवं डिफाल्टर कंपनी को दिया गया। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऊर्जा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लू बोले, बिजली कर्मचारियों की आवाज बनी रहेगी कांग्रेस

लल्लू ने कहा कि ऊर्जा मंत्री मानहानि के मुकदमे की धमकी देकर 45 हजार कर्मचारियों के पसीने की कमाई को निगल जाना चाहते हैं। आखिर वे इस बात का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं कि उनकी किन गुनहगारों के साथ यारी है।

लल्लू ने बिजली कर्मचारियों के जिलों में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन की घोषणा की। कहा, कर्मचारियों को न्याय दिलाने तक कांग्रेस कर्मचारियों की आवाज बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed