{"_id":"63bfd7812a1aaf0dcb7e052a","slug":"up-congress-plans-to-run-hath-se-hath-jodo-campaign-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: राहुल गांधी के पत्र को गांव-गांव जाकर सौंपेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: राहुल गांधी के पत्र को गांव-गांव जाकर सौंपेंगे कांग्रेसी
Thu, 12 Jan 2023 03:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Jan 2023 03:21 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस ने प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने की योजना तैयारी की है। इस अभियान के तहत कांग्रेस राहुल गांधी के पत्र को प्रदेश के गांव-गांव ले जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और पैनलिस्ट के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों और प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि 26 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान को तीन चरणों में चलाया जाएगा। यह अभियान प्रथम चरण में गांवों व ब्लॉक स्तर पर, द्वितीय चरण में जिला स्तर और तृतीय चरण में राज्य स्तर पर आयोजित होगा। पदयात्रा के माध्यम गांव-गांव जाकर संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें लोगों से भेंट करके राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश दिया जाएगा। इस संबंध में राहुल गांधी का पत्र भी सौंपा जाएगा। बैठक में दिनेश सिंह, अनिल यादव, अशोक सिंह, कृष्णकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन