{"_id":"63b277cc580ddf7d130401a7","slug":"up-congress-leader-claims-that-lakhs-of-people-will-join-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का दावा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में जुड़ेंगे लाखों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का दावा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में जुड़ेंगे लाखों लोग
Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST
सार
कांग्रेस का दावा है कि यूपी में मंगलवार को प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा से लाखों लोग जुड़ेंगे। देश के अन्य राज्यों की तरह यात्रा को यहां भी भरपूर समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़ चढ़कर रहेगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 वर्ष से देश व प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं, उसमें भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा इकट्ठा होता जा रहा है। बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में लाखों लोग जुडे़ंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन