फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress claims - trends of three phases are in favor of India alliance, BJP worried about our unity

यूपी: कांग्रेस का दावा- तीन चरणों के रुझान इंडिया गठबंधन के पक्ष में, 63 प्रतिशत वोट सपा-कांग्रेस के साथ

Sat, 11 May 2024 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 May 2024 09:13 PM IST
सार

India alliance: कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने दावा किया है कि तीन चरणों के चुनाव इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं। हम यूपी की सभी 80 सीटों पर मजबूती से लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Congress claims - trends of three phases are in favor of India alliance, BJP worried about our unity
राहुल, प्रियंका के साथ अखिलेश। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन 80 सीट में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन में सपा, आप, किसान यूनियन, लोकदल समेत 33 दल शामिल हैं। इनके बेहतर समन्वय से हम 80 सीट पर कड़ी चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जनता केंद्र की सरकार को बदलने का निर्णय ले चुकी है। तीन चरण के चुनाव का रुझान इंडिया के साथ है। अगले 4 चरण में यह और भी बेहतर होगा। लगभग 63 प्रतिशत वोट इंडिया गठबंधन के साथ साफ-साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार तानाशाह है। वह अपने मन की बात करती है, जनता के मन की बात नहीं सुनती है।

विज्ञापन


अविनाश पांडेय ने कहा कि भाजपा के लोगों ने बस सपना दिखाया, हकीकत में कुछ नहीं किया गया है। गरीबी, आतंकवाद खत्म नहीं हुआ। लोगों के खाते में पैसे आए नहीं, रोजगार मिला नहीं। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। चंद लोगों को देश की संपदा बांटी जा रही है। संविधान बदलने की जो तैयारी है, वह खतरनाक है। आज लोकतंत्र खतरे में है। भाईचारा कमजोर हुआ है, इसे बेहतर करने के लिए लोग इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेंगे।
विज्ञापन


गठबंधन की एकता से भाजपा परेशान
 कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर लखनऊ व मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र और लखनऊ पूर्वी विधानसभा के उप चुनाव के दृष्टिगत समन्वयक बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा की सरकार और उनके नेता परेशान हैं। उनको लगने लगा है कि जिस तरह से जनता का भरपूर समर्थन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मिल रहा है, उससे उनकी झूठ की दुकान पूरी तरह बंद होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा, मोहनलालगंज से प्रत्याशी पूर्व मंत्री आरके चौधरी, मुकेश सिंह चौहान, शिव पाण्डेय, श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी, डॉ. आरपी त्रिपाठी, आप के प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन सर्वजीत सिंह मक्कड़, लोकसभा लखनऊ के समन्वयक एखलाक अहमद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed