{"_id":"5ff090978ebc3e3bb5294278","slug":"up-congress-chief-says-state-is-facing-fear-hunger-and-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भय, भूख, बीमारी व भ्रष्टाचार से कराह रहा यूपी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भय, भूख, बीमारी व भ्रष्टाचार से कराह रहा यूपी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
Sat, 02 Jan 2021 08:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार के दावे के विपरीत उत्तर प्रदेश भय, भूख, बीमारी और भ्रष्टाचार की समस्याओं से कराह रहा है।
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था कायम करने से लेकर लेकर औद्योगिक विकास में सरकार विफल साबित हुई है। बीता साल अपराध और अपराधियों के नाम रहा तो इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जनता के सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। एक भी उद्योग धरातल पर आकार नहीं ले पाया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में सरकार की घोषणाएं कागजी साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार में पुलिस का काम लाठी के बल पर जन आक्रोश का शांत करने और फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने तक ही सीमित है।
विज्ञापन
तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में लामबंद किसानों को देशद्रोह के मुकदमों में फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। सरकार किसानों की रोटी भी छीनकर मुट्ठीभर उद्योगपति मित्रों के हवाले करने में हिचक नहीं रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है और विकास के आंकड़े झूठ का पुलिंदा मात्र है।