फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief says BJP is desperate of INDIA alliance.

UP Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले, हार की हताशा से तानाशाही पर उतरी मोदी सरकार

Fri, 22 Mar 2024 11:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Mar 2024 11:32 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मोदी और भाजपा हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन के लोगों को प्रताड़ित करके उनका मनोबल तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अब भाजपा हार की हताशा में है।

विज्ञापन
UP Congress chief says BJP is desperate of INDIA alliance.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि भाजपा सरकार हार की हताशा में विपक्षी दलों से प्रतिशोध ले रही है। इंडिया गठबंधन की बुनियाद बनते ही भाजपा को इस बात का आभास हो गया था कि देश के संसाधनों की लूट और प्रजातंत्र को बचाने के लिए प्रतिपक्षी दलों का एक राष्ट्रव्यापी गठबंधन बना गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि इस गठबंधन के लोगों को प्रताड़ित करके इंडिया गठबंधन में जाने से रोका जाए। ईडी, सीबीआई, आईटी के माध्यम से इन दलों के नेताओं का मनोबल तोड़ा जाये।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि जो इंडिया गठबंधन में शामिल होगा उसे जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ भी यही दुर्व्यवहार किया गया था। उन्होंने भी झुकने से इन्कार किया तो जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed