{"_id":"64e0b2c741e9b44a61096bb9","slug":"up-congress-chief-ajay-rai-will-take-charge-on-24-august-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: 24 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी करेगी शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: 24 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी करेगी शक्ति प्रदर्शन
Sun, 20 Aug 2023 08:37 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Aug 2023 08:37 AM IST
सार
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 24 अगस्त को कार्यभार गृहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश पूर्व व वर्तमान नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय 24 अगस्त को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वह इसी दिन विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह दिल्ली से सीधे वाराणसी स्थित आवास पर चले गए। वहां लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक का दौर चल रहा है। अध्यक्ष बनने के बाद 24 अगस्त को वह पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। यहां प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। पार्टी की ओर से नवनियुक्ति अध्यक्ष के स्वागत की व्यापक तौर पर तैयारी की जा रही है। स्वागत समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान, एवं पूर्व पदाधिकारी, जिला, शहर, ब्लाक के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व विधायक, पूर्व सांसदसहित सभी नेताओँ को बुलाया गया है। इस संबंध में पार्टी के प्रशासन प्रभारी महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी पर टिकी निगाहें
एक अक्तूबर 2022 को प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की तैनाती के वक्त पांच प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए गए थे। इन्हीं प्रांतीय अध्यक्षों में शामिल अजय राय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष की घोषणा के वक्त प्रांतीय अध्यक्षों के कार्य की सराहना की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि अभी फिलहाल प्रांतीय अध्यक्षों जैसी व्यवस्था नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इसमें अध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी होंगे। इस संबंध में नवनियुक्ति अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाए। पार्टी के ज्यादातर साथी सक्रिय और पुराने हैं। सभी की कार्यक्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सके।
स्वागत समारोह के जरिए ताकत दिखाने की कोशिश
लंबे समय से सियासी वनवास झेल रही कांग्रेस उत्साह में है। वह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह के जरिए ताकत दिखाने की भी तैयारी में है। यही वजह है कि सभी निवर्तमान और पुराने पदाधिकारियों व अन्य नेताओँ को बाकायदे संदेश भेजा गया है। सभी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर प्रदेश मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई है।