{"_id":"69611efc682cf0c2240f2aa5","slug":"up-completing-three-courses-on-the-portal-is-mandatory-for-all-employees-the-chief-secretary-has-issued-inst-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सभी कार्मिकों के लिए पोर्टल पर तीन पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सभी कार्मिकों के लिए पोर्टल पर तीन पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
Fri, 09 Jan 2026 09:01 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 09 Jan 2026 09:01 PM IST
सार
मिशन कर्मयोगी के तहत राज्य सरकार ने सभी कार्मिकों के लिए आईजीओटी पोर्टल पर तीन पाठ्यक्रम पूरे करना अनिवार्य किया है। इनमें एक एआई आधारित होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शासन ने मिशन कर्मयोगी के तहत आईजीओटी पोर्टल पर सभी कार्मिकों के लिए 31 मार्च तक तीन पाठ्यक्रमों को पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन पाठ्यक्रमों को सभी कार्मिकों की मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट में भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इनमें एक पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से एआई पर आधारित होना चाहिए। अखिल भारतीय सेवा और प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों के लिए आईजीओटी पोर्टल पर निर्धारित किए गए पाठ्यक्रम पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यथावत रहेंगे। यहां बता दें कि यूपी ने आईजीओटी पोर्टल पर कुल पंजीकरण में प्रथम और कुल पाठ्यक्रम पूर्णता में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन