फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Complaint filed against SP leader Ram Gopal Yadav in SC Commission.

UP: सपा नेता रामगोपाल यादव के खिलाफ एससी आयोग में शिकायत दर्ज, विंग कमांडर पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

Mon, 19 May 2025 09:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 May 2025 09:33 PM IST
सार

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव के खिलाफ एससी आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
UP: Complaint filed against SP leader Ram Gopal Yadav in SC Commission.
प्रो. रामगोपाल यादव।

विस्तार

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में सोमवार को डॉ अंबेडकर महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने सपा नेता रामगोपाल यादव के खिलाफ एससी आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अंबेडकर महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रचना चंद्रा ने महिला पदाधिकारियों के साथ एससी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत से मुलाकात की और कहा कि रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ पूरे दलित समाज का अपमान किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आंसुओं और सिसकियों के बीच एक साथ उठे तीन दोस्तों जनाजे, पूरी गली लोगों से भरी, सभी की आंख थी नम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेटी ने मां को मार डाला: पहले प्रेमी के साथ मिलकर दबाया गला, फिर युवक ने कांच से गला रेता; जज को बताई पूरी कहानी


उन्होंने जानबूझकर ब्योमिका सिंह को जाटव कहा और अपमानित करने के उद्देश्य से उनकी उपजाति का भी नाम लिया। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर अपमानित करना गंभीर मामला है।

इस पर जल्द ही पूर्ण पीठ बैठेगी और मामले की सुनवाई करेगी। इस दौरान महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रचना चंद्रा,सावित्री चौधरी,डॉ सत्या दोहरे, एडवोकेट सविता, पूनम मालिक, शांति देवी और नीलम मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed