फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cold westerly wind is going to stop in the state, weather will change in the coming two days, forecast reg

यूपी: प्रदेश में थमने जा रही है ठंडी पछुआ हवा, आने वाले दो दिनों में करवट लेगा मौसम, तापमान को लेकर अलर्ट जारी

Fri, 07 Feb 2025 06:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Feb 2025 06:51 PM IST
सार

Winter in UP: यूपी में बीते दो दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाएं थमने जा रही हैं। इन हवाओं के रुकते ही तापमान के तेजी से बढ़ने की आशंका जारी की गई है। 

विज्ञापन
UP: Cold westerly wind is going to stop in the state, weather will change in the coming two days, forecast reg
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से चल रही तेज रफ्तार पछुआ शनिवार से मद्धिम होगी। इसके बाद धूप की तपिश फिर से तेज होगी और अगले दो-तीन दिनों में, दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की उछाल देखने को मिलेगी। हालांकि रात के तापमान में अभी अगले तीन -चार दिन कोई विशेष बदलाव होने के आसार कम हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी के ज्यादातर इलाकों में दिन भर चली तेज रफ्तार ठंडी उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से धूप की तपिश कम हुई। सुबह-शाम और रात में हवा में ठंडक और सिहरन महसूस की गई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से पछुआ मद्धिम पड़ेगी, धीरे-धीरे पारा चढ़ेगा और दिन में गर्माहट फिर से बढ़ेगी। शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी कोहरे या बादल की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुलाबी मौसम को फिर आंखें दिखाएगा सूरज

UP: Cold westerly wind is going to stop in the state, weather will change in the coming two days, forecast reg
मौसम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में शुक्रवार को दिन भर चली ठंडी पछुआ हवा से मौसम सुहाना रहा। दिन व रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। काफी दिनों बाद रात का पारा लुढ़क कर 10 डिग्री से नीचे देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो यह गुलाबी मौसम और तपिश भरी धूप से राहत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है। रविवार से मौसम फिर से करवट लेगा, धूप फिर से आंखें दिखाएगी और धीरे-धीरे तपिश बढ़ेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। तापमान में थोड़ी और गिरावट के बाद मौसम फिर से करवट लेगा। बृहस्पतिवार को लखनऊ में दिन का पारा 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 4.6 डिग्री की गिरावट के साथ रात का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पछुआ से सुधरी हवा की सेहत
पछुआ हवा से शुक्रवार को राजधानी में एक साथ तीन वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों कुकरैल, गोमतीनगर और बीबीएयू में हवा हरे श्रेणी में दर्ज की गई। ऐसा संयोग कई माह बाद देखने को मिला। अलीगंज, तालकटोरा और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed