फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : CM Yogi will go to Surajkund to take part in the contemplation camp of Home Ministers

Lucknow : गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आज सूरजकुंड जाएंगे सीएम योगी, कल पीएम का संबोधन

Thu, 27 Oct 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 12:55 AM IST
सार

UP : हरियाणा के सूरजकुंड में 27 व 28 अक्तूबर को होने वाले राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान भी जाएंगे। 

विज्ञापन
UP : CM Yogi will go to Surajkund to take part in the contemplation camp of Home Ministers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सूरजकुंड में 27 व 28 अक्तूबर को होने वाले राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान भी जाएंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास प्रदेश का गृह विभाग भी है, इसलिए मुख्यमंत्री खुद इस चिंतन शिविर में हिस्सा लेने जा रहे हैं। दो दिवसीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस चिंतन शिविर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्तूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी में कानून व्यवस्था में हुए सुधार के साथ-साथ प्रदेश में पुलिस को किस तरह मजबूत किया गया उस पर प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा। इसके अलावा चिंतन शिविर में देश में महिलाओं की सुरक्षा और उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के शिविर में पहले दिन होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, आग से सुरक्षा और शत्रु संपत्ति जैसे विषयों पर विचार विमर्श होगा। जबकि दूसरे दिन साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, महिला सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed