फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi visits Ram Lalla mandir on Diwali, seeks blessings at Hanumangarhi; extends greetings to the peopl

यूपी: दिवाली पर रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी का भी लिया आर्शीवाद; प्रदेशवासियों को दी बधाई

Mon, 20 Oct 2025 10:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Oct 2025 10:02 AM IST
सार

ayodhya deepotsav 2025: दिवाली के दिन सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मलित बस्ती का दौरा किया। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi visits Ram Lalla mandir on Diwali, seeks blessings at Hanumangarhi; extends greetings to the peopl
सीएम ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भव्य दीपोत्सव संपन्न होने और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह संकट मोचन हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए श्रीराम भक्त हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से भी मुलाकात की।मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। संतों और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन


राम दरबार में दर्शन-पूजन के बाद किया श्रद्धालुओं का अभिवादन
मुख्यमंत्री ने राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत जब वे मंदिर परिसर से बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

UP: CM Yogi visits Ram Lalla mandir on Diwali, seeks blessings at Hanumangarhi; extends greetings to the peopl
हनुमानगढ़ी के दर्शन करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed