फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi visits Barabanki today, presents gift worth crores; 20,000 people to sing Vande Mataram collective

यूपी: आज बाराबंकी दौरे पर सीएम योगी, देंगे करोड़ों की सौगात; 20 हजार लोगों द्वारा होगा सामूहिक वंदेमातरम गायन

Tue, 11 Nov 2025 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Nov 2025 07:08 AM IST
सार

CM Yogi visits Barabanki: सीएम योगी आज बाराबंकी दौरे पर जाएंगे। इस दौरे में वह जिले को करोड़ों की सौगातें देंगे। जिले में कई परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi visits Barabanki today, presents gift worth crores; 20,000 people to sing Vande Mataram collective
आज बाराबंकी दौरे पर सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को फतेहपुर के झांसापुरवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा कई योजनाओं के लाभार्थियों में चेक और प्रमाण पत्र बांटेंगे। इसके अलावा 20 हजार लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे और अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह को कार्यक्रम पर पूरी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी गई है। उधर शाम को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं को होगा लोकापर्ण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री इस दौरान करीब 632 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 1009 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इन लाभार्थियों को देंगे चेक और प्रमाण पत्र

वित्त पोषण योजना के एक, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के एक, मुख्यमंत्री युवा योजना के दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चेक देंगे। कन्या सुमंगला की दो छात्राओं को स्वीकृति पत्र व स्कूल बैग किट वितरण, बाल सेवा के दो लाभार्थियों में लैपटॉप वितरण, दो बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र वितरण और आग्रेनिक फॉर्मिंग के एक लाभार्थी को प्रमाण पत्र देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed