{"_id":"6a62404d60095e75ec09b16d","slug":"up-cm-yogi-takes-cognizance-of-the-damage-caused-by-lightning-strikes-orders-compensation-to-be-paid-to-farm-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने आकाशीय बिजली से हुई हानि पर संज्ञान लिया, बोले- किसानों को 24 घंटे में मुआवजे दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने आकाशीय बिजली से हुई हानि पर संज्ञान लिया, बोले- किसानों को 24 घंटे में मुआवजे दिया जाए
Thu, 23 Jul 2026 09:55 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जन-धन हानि पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्य तेज करने और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। कई जिलों में नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
प्रदेश में हो रही बारिश से जनहानि, पशु हानि और आर्थिक हानि का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता देने और क्षेत्र पर निकल कर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई क्षति का तत्काल आकलन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा है। सीएम ने जनता से भी अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। साथ ही, अतिवृष्टि के समय नदियों और जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
रेड अलर्ट वाले जनपद
प्रदेश के कई जनपदों में नदियों का जल स्तर चेतावनी के निशान से ऊपर बह रहा है। बागपत और गौतमबुद्धनगर नोएडा में हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। बंदायूं में गंगा नदी भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। अयोध्या और बलिया में घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। कुशीनगर में गंडक नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है।
विज्ञापन