फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said, relatives used to panic in the name of marriage, now ministers are distributing cards

यूपी : सीएम योगी ने कहा, शादी के नाम पर कभी रिश्तेदार घबराते थे, अब मंत्री बांट रहे कार्ड 

Tue, 16 Nov 2021 01:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Nov 2021 01:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब गरीब की बेटियों की शादी में होने वाले खर्च के डर से रिश्तेदार-नातेदार भी घबराते थे। लेकिन आज पूरा समाज गरीब बेटियों की शादी में उत्साह के साथ सामूहिक विवाह के कार्यक्रमों में शिरकत करता है। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi said, relatives used to panic in the name of marriage, now ministers are distributing cards
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सरकार की प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गरीब की बेटियों की शादी में होने वाले खर्च के डर से रिश्तेदार-नातेदार भी घबराते थे। किसी सरकार ने भी इस पर गौर नहीं किया, लेकिन अब गरीब कन्याओं की शादी के कार्ड प्रदेश के मंत्री, विधायक और अधिकारी बांट रहे हैं। पूरा समाज गरीब बेटियों की शादी में उत्साह के साथ सामूहिक विवाह के कार्यक्रमों में शिरकत करता है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बातें सोमवार को यहां से गाजियाबाद के नेहरू पार्क में श्रम विभाग की ओर से आयोजित गाजियाबाद, हापुड़ एवं बुलंदशहर के 2306 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में वर्चुअल आशीर्वाद देने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार द्वारा शुरू गई ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ से सामाजिक समरसता बढ़ रही है। इसके अंतर्गत अब तक 1.75 लाख से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह हो चुके हैं। यह योजना बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों और रूढ़िवादी परंपराओं पर अंकुश लगाने में कारगर सिद्ध हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed