{"_id":"697f70174b590088a40c2a2c","slug":"up-cm-yogi-said-overloaded-trucks-and-dumpers-should-not-run-on-the-roads-stop-them-completely-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी बोले- सड़कों पर न दौड़ें ओवरलोड ट्रक और डंपर, इन्हें पूरी तरह रोकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी बोले- सड़कों पर न दौड़ें ओवरलोड ट्रक और डंपर, इन्हें पूरी तरह रोकें
Sun, 01 Feb 2026 08:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:54 PM IST
सार
राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति की बैठक में अफसरों को लोगों की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ओवरलोड ट्रक और डंपरों का संचालन पूरी तरह रोकें। भारी वाहन चालकों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच भी कराई जाए। इससे थकान या असावधानी से होने वाले हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाएं। इससे इनकी लागत कम और टिकाऊ होगी ऐसे नवप्रयोगों पर काम करें। सीएम रविवार को उप्र राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और रखरखाव के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो। यह राज्य के आर्थिक विकास, निवेश आकर्षण, औद्योगिक विस्तार और जनसुविधाओं का आधार है। सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण को प्राथमिकता दें। पुराने कार्य लंबित न रहें। प्रत्येक वर्ष में अप्रैल अंत तक वार्षिक कार्ययोजना बनाकर मंजूर कराएं। प्रत्येक परियोजना तय समय में पूरी हो। राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति की बैठकें वर्ष में कम से कम दो बार कराएं ताकि नियमित समीक्षा हो सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में बढ़ेगा पर्यटन, हाई स्पीड रेल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी; अस्पताल होंगे और भी बेहतर..जानिए खास बातें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय बजट: प्रदेश के पांच रूटों से होकर निकलेंगी वंदे भारत ट्रेनें, चारबाग सहित इन स्टेशनों का होगा अपग्रेडेशन
सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव केवल जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किए जाएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय निकायों की व्यवस्था के अनुसार पार्किंग सुनिश्चित करने के साथ यह निर्देश भी दिया कि मरम्मत और नए निर्माण कार्य पारदर्शी, उच्च गुणवत्ता वाले और जनता को वास्तविक राहत देने वाले होने चाहिए।