फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi orders health department to take extra precautions regarding dengue

UP News: सीएम योगी का आदेश- डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभाग, सेवाओं की समीक्षा की

Thu, 27 Oct 2022 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों को लेकर अस्पतालों में बेड, दवाओं व अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करें।

विज्ञापन
UP: CM Yogi orders health department to take extra precautions regarding dengue
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों को लेकर अस्पतालों में बेड, दवाओं व अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करें। सीएम ने सभी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में डेंगू और संचारी रोगों को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया। योगी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से रणनीति तैयार करे। जरूरत के मुताबिक दूसरे विभागों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की है कि वो संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें। सीएम ने कहा कि बीमार व्यक्ति को समय से समुचित इलाज मिलना चाहिए। इसके लिए पहले से तैयारी की जाए तो रोगों से लड़ने में आसानी होगी। 
विज्ञापन


हर बच्चे का हो टीकाकरण
बच्चों में टीकाकरण को लेकर सीएम ने कहा कि विशेष रूप से उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में नियमित टीकाकरण किया जाए। इसके प्रति कर्मचारियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। हर बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed