{"_id":"6359862036a0cf4eb1717f33","slug":"up-cm-yogi-orders-health-department-to-take-extra-precautions-regarding-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी का आदेश- डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभाग, सेवाओं की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी का आदेश- डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभाग, सेवाओं की समीक्षा की
Thu, 27 Oct 2022 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:40 AM IST
सार
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों को लेकर अस्पतालों में बेड, दवाओं व अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करें।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों को लेकर अस्पतालों में बेड, दवाओं व अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करें। सीएम ने सभी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में डेंगू और संचारी रोगों को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया। योगी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से रणनीति तैयार करे। जरूरत के मुताबिक दूसरे विभागों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की है कि वो संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें। सीएम ने कहा कि बीमार व्यक्ति को समय से समुचित इलाज मिलना चाहिए। इसके लिए पहले से तैयारी की जाए तो रोगों से लड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
हर बच्चे का हो टीकाकरण
बच्चों में टीकाकरण को लेकर सीएम ने कहा कि विशेष रूप से उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में नियमित टीकाकरण किया जाए। इसके प्रति कर्मचारियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। हर बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन