फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi orders dismantling of network selling Chinese goods in the state, police to be held responsible fo

यूपी: सीएम ने दिए चीनी सामान बेचने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश, मांझे से मौत पर पुलिस जिम्मेदार

Sat, 07 Feb 2026 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Feb 2026 07:25 AM IST
सार

Death due to Chinese manjha: सीएम योगी ने साफ कहा है कि पूरे प्रदेश में यदि कहीं चीनी मांझे से कोई मौत होती है तो पुलिस प्रशासन सीधे तौर पर उसका जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi orders dismantling of network selling Chinese goods in the state, police to be held responsible fo
सीएम योगी ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि प्रदेश में इस कारण कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे पुलिस और प्रशासन की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चीनी मांझे के उत्पादन, बिक्री और उपयोग से जुड़े पूरे नेटवर्क को खत्म करने के निर्देश दिए हैं और इसके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतें सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हैं। इसलिए इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी जिलों में थोक विक्रेताओं, गोदामों, परिवहन माध्यमों और ऑनलाइन सप्लायर्स की सघन जांच करने के साथ कठोर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सरकार का साफ लक्ष्य है कि प्रदेश में कहीं भी चीनी मांझे की बिक्री या भंडारण न होने पाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जो 24 घंटे इस पूरे मामले पर नजर रखेगा। यह अधिकारी बाजारों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाली अवैध बिक्री पर भी निगरानी करेगा और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों में चलेगा अभियान
इसके साथ ही प्रदेश सरकार स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि बच्चों और युवाओं को चीनी मांझे के खतरों के बारे में बताया जा सके। बाजारों में पतंग विक्रेताओं को भी स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि यदि वे चीनी मांझा बेचते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed