फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi inspects pathology centers and gives instructions to review dengue test rates and fix prices

यूपी : सीएम योगी ने पैथोलॉजी सेंटरों का निरीक्षण कर डेंगू की जांच दरों की समीक्षा करने और मूल्य तय करने के दिए निर्देश

Tue, 16 Nov 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Nov 2021 09:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर जांच के नाम पर मरीजों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस संबंध में स्पष्ट गाइड लाइन जारी करें। ताकि किसी भी मरीज से मनमानी तरीके से वसूली नहीं होने पाए।

विज्ञापन
UP: CM Yogi inspects pathology centers and gives instructions to review dengue test rates and fix prices
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि निजी पैथोलॉजी सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए। कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो। किसी भी कीमत पर जांच के नाम पर मरीजों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि डेंगू की जांच की दरों की समीक्षा की जाए। इस संबंध में स्पष्ट गाइड लाइन जारी करें। ताकि किसी भी मरीज से मनमानी तरीके से वसूली नहीं होने पाए। वह मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड.19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि  सभी जिलों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्त्रिस्यता से किया जाए। उन्होंने कहा कि जीका वायरस से संक्रमित हर मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। ट्रेसिंग व टेस्टिंग को तेज किया जाए। आशा कार्यकर्त्रियों तथा निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए। उन्होंने ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति का निरंतर पालन करने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक 517 ऑक्सीजन प्लांट क्त्रिस्याशील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


सार्वजनिक साधन, अपनाएं प्रदूषण कम करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या के स्थायी निदान के लिए नियोजित प्रयास की आवश्यकता है। इसके दृष्टिगत लोगों को निजी वाहन के स्थान पर परिवहन के सार्वजनिक साधनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को इस बात के लिए जागरूक किया जाए कि पराली जलाने से उनके खेत को नुकसान होने के साथ हीए वायुमण्डल भी प्रदूषित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम करें धान क्रय केंद्र निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद प्रारम्भ हो गयी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्त धान क्त्रस्य केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनी रहे। जिलाधिकारी धान क्त्रस्य केन्द्रों का निरीक्षण करें। जिलों में तैनात नोडल अधिकारी पूरी तरह सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से उनकी उपज के मूल्य का भुगतान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed