फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi gave instructions to follow the Kovid protocol at all costs, complete all the preparations regarding Mahashivratri

यूपी : कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराने के सीएम योगी ने दिए निर्देश, महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारी पूरी करें

Wed, 02 Feb 2022 10:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Feb 2022 10:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखा जाए। वर्तमान परिस्थितियों में संक्त्रस्मण से बचाव के दृष्टिगत विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतना आवश्यक है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi gave instructions to follow the Kovid protocol at all costs, complete all the preparations regarding Mahashivratri
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में पालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में महाशिवरात्रि को देखते हुए जिला प्रशासन आयोजन की समस्त तैयारियां कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुनिश्चित कराए। वह बुधवार को टीम 9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखा जाए। वर्तमान परिस्थितियों में संक्त्रस्मण से बचाव के दृष्टिगत विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने शत.प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक कोविड वैक्सीनेशन की पहली खुराक का कवच प्राप्त कर चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मी, निगरानी समिति के सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी सहित टीकाकरण में शामिल सभी कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed