Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi announces that every police station will now have a Home Guard room; cashless treatment will be av

यूपी: सीएम योगी ने की घोषणा, अब हर थाने में होगा होमगार्ड रूम; होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

Sat, 06 Dec 2025 11:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Dec 2025 11:24 PM IST
सार

Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ ने होमगार्डों को तोहफा देते हुए उनके लिए कैशलेस इलाज की घोषणा की है। साथ ही हर थाने में होमगार्ड रूम बनाने की बात कही। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi announces that every police station will now have a Home Guard room; cashless treatment will be av
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी थानों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए अलग कक्ष आरक्षित करने की घोषणा की है। साथ ही जवानों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम योगी शनिवार को मुख्यालय में होमगार्ड संगठन के 63वें स्थापना दिवस समारोह में परेड की सलामी लेने के बाद संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने होमगार्ड के जवानों को सेवा का मूलमंत्र देते हुए कहा कि सेवा ही सम्मान है, अनुशासन ही पहचान है तथा राष्ट्रहित ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि होमगार्ड 1963 से प्रदेश पुलिस का सुरक्षा कवच रहा है। पहले उपेक्षित रहे जवानों को अब राष्ट्रपति एवं गृह मंत्रालय के सम्मान भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, यातायात संचालन, डायल 112, चुनाव, जेल सुरक्षा, आपदा नियंत्रण, सार्वजनिक भवन सुरक्षा, महाकुंभ और परीक्षाओं जैसे बड़े आयोजनों में होमगार्ड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि उस दौरान प्रत्येक परिवहन वाहन में 1–2 होमगार्ड जवान तैनात किए गए, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान दिवंगत हर जवान के परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है। अब तक 2,871 जवानों के आश्रितों को 143 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। दैनिक, प्रशिक्षण और अंतर-जनपदीय भत्तों में वृद्धि की गई है। विभागीय कार्यालयों और आवासीय भवनों के निर्माण को गति दी गई है। वर्तमान में 44 कार्यालय अपनी इमारतों से संचालित हो रहे हैं, जबकि नौ भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यालय परिसर में कर्मचारियों के लिए जी-प्लस-इलेवन आवास भी निर्माणाधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों को 35 से 40 लाख तक की बीमा सहायता

प्रदेश में वर्तमान में आपदा मित्रों की नियुक्ति हो रही है और होमगार्ड विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर चार हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है। दुर्घटना में जवान की मृत्यु पर परिजनों को 35 से 40 लाख रुपये तक की बीमा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग वेबसाइट और होमगार्ड मित्र एप के माध्यम से उपस्थिति, भत्तों और भुगतान को पूरी तरह पारदर्शी व डिजिटल बना रहा है। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, महानिदेशक एमके बशाल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व जवान मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed