{"_id":"58d8b0b84f1c1b447763d987","slug":"up-cm-yogi-adityanath-to-overviews-gomati-river-front-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने लगाई अफसरों की क्लास, बोले- टाइम पर पूरा हो गोमती रिवर फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने लगाई अफसरों की क्लास, बोले- टाइम पर पूरा हो गोमती रिवर फ्रंट
amar uajala.com, presented by- ईश्वर आशीष
Updated Mon, 27 Mar 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
गोमति रिवर फ्रंट, सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने सोमवार को गोमती रिवरफ्रंट का दौरा किया और अधिकारियों की क्लास लगाई। योगी आदित्यनाथ योजना पर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने योजना पर अब तक आई लागत और लग रहे समय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी के साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मौजूद थीं।
सीएम ने इस योजना से जुड़े अफसरों को तलब किया और प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि गोमती रिवर फ्रंट अखिलेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसके लिए अखिलेश यादव ने 1500 करोड़ का भारी-भरकम बजट अलॉट किया था। जानकारी के मुताबिक अभी तक परियोजना पर 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
कुछ समय पहले इस योजना में भ्रष्टाचार की बातें सामने आई थीं। जिसके बाद नवनियुक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को रिवर फ्रंट का दौरान किया और परियोजना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएम के दौरे के बाद प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सैनी ने बताया कि सीएम ने योजना में देरी पर अधिकारियों को तलब किया और योजना को समय पर पूरा करने की बात कही। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सीएम ने नदी में गिर रहे गंदे पानी पर भी नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंंदा पानी नदी में न गिरे।