{"_id":"5faf651628eb3f2f5b55c4b8","slug":"up-cm-yogi-adityanath-reaches-hanumangarhi-meets-shriram-janmbhoomi-trust-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: हनुमान गढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कारसेवकपुरम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों संग बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: हनुमान गढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कारसेवकपुरम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों संग बैठक
Sat, 14 Nov 2020 10:33 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 14 Nov 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
कारसेवकपुरम में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां भगवान का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
यहां पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी कारसेवकपुरम पहुंचे। वहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में अयोध्या के वरिष्ठ संत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि अयोध्या की जनता को नया त्योहार मिल गया है। दीपोत्सव अयोध्या के जीवन का हिस्सा बन चुका है। 14 वर्षों बाद प्रभु राम अयोध्या लौटे तो जो प्रसन्नता मनाई गई उसी का प्रतिफल दीपों का त्योहार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज समाज की जो प्रसन्नता है उसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी को जाता है। 500 वर्षों का सतत प्रयास सफल हुआ और प्रसन्नता पूर्वक भगवान अपने घर लौटे हैं। सदियों बाद राम मंदिर में भी दिवाली मनाई जा रही है। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।
इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट के निकट नवनिर्मित घाट व जलप्रवाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर किए कार्यों की समीक्षा की और वॉल पेंटिंग की तारीफ भी की।