फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi adityanath on world environment day in lucknow

पर्यावरण दिवस पर बोले योगी, संतुलन नहीं बनाया तो शुरू होगा संकट का दौर

Mon, 05 Jun 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi adityanath on world environment day in lucknow
सीएम योगी आदित्यनाथ
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ के इंदिर गांधी प्रत‌िष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, ये कार्यक्रम पर्यावरण की चिंता को दर्शाता है। व्यक्त‌ि जितना पर्यावरण के नजदीक रहेगा उतना ही अधिक स्वथ्य और दीर्घायु होगा लेकिन इस भागम भाग में हमने पर्यावरण को भुला दिया है।
विज्ञापन


हम लोग तो पर्यावरण के बीच में ही पैदा हुए हैं। मैं कल प्रयाग राज पहुंचा था वहां का तापमान 45 रहा है। अगर हम संतुलन बनाने की कोशिश नहीं करोंगे तो संकट का नया दौर पैदा कर लेंगे। प्राकृतिक जंगल नस्ट हो रहे है लेकिन कंक्रीट के जंगल दिख रहे है।  जो चीजें हमारे लिए जरूरी नहीं है लेकिन जीवन का हिस्सा बन गई हैं। आज वृक्षारोपण  करना जितना जरूरी है उससे ज्यादा जरूरी उसका संरक्षण करना है। सीवर का पानी और उद्योग का पानी नदियों में डाला जा रहा है।
विज्ञापन


जिन नदियों का पानी मीठा था वो जहरीला हो गया है। अब बिना सहभागिता कुछ नहीं हो पाएगा। प्रकृत‌ि ने हमें दिया लेकिन हम उसको सहेज नहीं पाए। आज का दिन आह्वान करता है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ रोपित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अपने मंत्रियों से कहूँगा वो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और उसको एक व्यक्ति से जोड़ दें। केवल पेड़ लगाना ही लक्ष्य न रहे बल्कि उसका संरक्षण भी हो। 

जब हम 86 लाख किसानों को जब हम कर्ज माफी का पत्र देंगे तो मैं वन विभाग से अनुरोध करूंगा कि वे हर किसान को 10-10 पौधे दें तो वे अपने खेतों पर पौधे जरूर लगाएं। बता दें क‌ि सीएम आदित्यनाथ का आज जन्मदिन हैं, आज सुबह उन्हें राज्यपाल ने बधाई दी। योगी आज  अलीगढ़ के दौरे पर हैं वहां वह वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
 

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण के मौके पर पुस्तिका का विमोचिन किया। उन्होंने  नागरिक चार्टर का  भी विमोचन किया। सीएम वन मित्र मोबाइल ऐप की शुरुआत की। सीएम ने कहा, व्यापक पैमाने पर आम के पौधे काटे गए, हमने पेड़ काटने की अनुमत‌ि तो दे दी लेकिन लगाने की गारंटी नहीं ली ऐसा ही चला तो गरीब को आम खाना मुश्किल हो जाएगा। सीएम ने आज पारिजात का पौधा भी लगाया।

स्वाति सिंह से नाराज हैं सीएम योगी आदित्यनाथ !

UP CM Yogi adityanath on world environment day in lucknow
मंत्री स्वात‌ि स‌िंह - फोटो : amar ujala
उधर, स्वाति सिंह से सीएम योगी की नाराजगी की ख़बरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वाति सिंह को न तो मंच पर जगह दी गई और न ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे भाषण के दौरान उनका नाम लिया है। 

काफी देर तक कार्यक्रम चलता रहा और स्वाति मंच पर नहीं मंच से नीचे लगी कुर्सी पर बैठी रहीं। जब पेड़ तोहफे में देने का मौका आया तब स्वाति को मंच पर बुलाया गया। 

माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अभी तक भी स्वाति सिंह से नाराज चल रहे हैं। दरअसल, महिला और परिवार कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह कुछ दिन पहले एक बियर बार का उद्घाटन कर विवादों में आ गई थीं। 

ख़बर आई कि इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह से इस बारे में जवाब भी तलब किया। हालांकि स्वाति सिंह ने मामला गरमाने के बाद मीडिया में ये भी रिपोर्ट आई कि स्वाति सिंह ने सीएम योगी को कहा कि उन्होंने तो रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया है न कि बियर बार का। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed