फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Adityanath give statement on Ram mandir says we can resolve this issue within 24 hours

अयोध्या विवाद पर बोले सीएम योगी, कोर्ट हमें सौंप दे मामला तो 24 घंटे में कर देंगे निपटारा

Sun, 27 Jan 2019 03:55 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 27 Jan 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath give statement on Ram mandir says we can resolve this issue within 24 hours
सीएम योगी - फोटो : डेमो

अयोध्या विवाद को लेकर एकबार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट यदि इस मामले को हमें सौंप दे तो 24 घंटे में इसका निपटारा कर देंगे। बता दें सीएम योगी ने यह बयान एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान दिया है।

विज्ञापन




इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर पर जनता के सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है। वे बोले जनता का राम मंदिर पर धैर्य तेजी से खत्म हो रहा है। अगर सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर जल्द फैसला सुनाने में असमर्थ है तो कोर्ट यह मामला हमें सौंप दे, हम इस मामले को 24 घंटे में सुलझा लेगें।
विज्ञापन


चैनल के कार्यक्रम के दौरान उनसे सवाल किया गया क्या वे राम मंदिर का मुद्दा बातचीत से सुलझाएंगे या फिर किसी और तरीके से, तो इस पर वे बोले कि पहले कोर्ट को इस मुद्दे को हमें सौंपने दीजिए। वे बोले कि मैं कोर्ट से यह अपील करता हूं कि इसे जल्द से जल्द निपटा दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में यह माना था कि बाबरी ढांचे को हिन्दू मंदिर या स्मारक तोड़ने के बाद बनाया गया था। हाईकोर्ट के आदेश में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed