फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Adityanath congratulates Team India for win in Australia.

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत पर सीएम योगी व डिप्टी सीएम ने दी बधाई, कही ये बातें

Tue, 19 Jan 2021 05:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath congratulates Team India for win in Australia.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक और यादगार जीत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्ममंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त हुई ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई। यह विजय 'टीम इंडिया' के दृढ़ संकल्प, धैर्य और अनुशासन को समर्पित है। 'संगठन में शक्ति' के विजय मंत्र का प्राकट्य है। कामना है कि 'टीम इंडिया' भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करती रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार मैचों की बार्डर-गावस्कर सीरीज जीत लिया। भारतीय टीम के सभी सदस्यों व देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

 

बता दें कि चौथे टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से सीरीज भी जीत ली। यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम के ज्यादातर बड़े और प्रमुख खिलाड़ी टीम में नहीं थे। सीरीज की शुरुआत में कहा जा रहा था कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया आसानी से भारत को हरा देगा लेकिन युवा और कम अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर हर कोई दंग रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed