फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM secretariat officers get their departments.

मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसरों को विभागों का बंटवार, ये मिली जिम्मेदारी

Thu, 04 May 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
UP CM secretariat officers get their departments.
सीएम आदित्यनाथ - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात विशेष सचिवों के  बीच काम का बंटवारा कर दिया गया है। विशेष सचिव रिग्जियान सैंफिल और अजय कुमार सिंह को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सीएम कार्यालय में तैनात चारों विशेष सचिवों को आवंटित विभागों से संबंधित फाइलें सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए जाएंगी। किसी विशेष सचिव की गैरमौजूदगी में उनका काम देखने के लिए लिंक अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


रिग्जियान के लिंक अधिकारी अमित सिंह होंगे। अजय कुमार सिंह के लिंक अधिकारी रिग्जियान होंगे। अमित सिंह के लिंक अधिकारी अजय कुमार सिंह होंगे जबकि शुभ्रांत कुमार शुक्ला के लिंक अधिकारी अजय कुमार सिंह होंगे। विशेष सचिवों के बीच कार्य का बंटवारा इस प्रकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिग्जियान सैंफिल : नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, गृह, गोपन, जेल प्रशासन एवं सुधार, ऊर्जा, ग्राम विकास, समग्र ग्राम विकास, आबकारी, संस्थागत वित्त, नागरिक उड्डयन, विवेकाधीन एवं राहत कोष, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, दिव्यांग कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, युवा कल्याण, राज्य संपत्ति, नियोजन, राज्य योजना आयोग, बैंकिंग, कार्यक्रम कार्यान्वयन, धर्मार्थ कार्य, लोक सेवा प्रबंधन, मुख्यमंत्री कार्यालय/लोक शिकायत।

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

UP CM secretariat officers get their departments.

अजय कुमार सिंह : उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा/आयुष, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, प्रशासनिक सुधार, खेल, भाषा, वन, पर्यावरण, श्रम, लोक निर्माण, पंचायती राज, सहकारिता, परिवहन, सिविल डिफेंस, राजनीतिक पेंशन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, संसदीय कार्य, भूतत्व एवं खनिकर्म, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सचिवालय प्रशासन।

अमित सिंह : कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, आवास एवं शहरी नियोजन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत, सूचना, दुग्ध विकास, पशुधन, शहरी रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण, उप्र पुनर्गठन समन्वय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन, आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स, सामान्य प्रशासन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, वाह्य सहायतित परियोजनाएं।

शुभ्रांत कुमार शुक्ला : प्रांतीय रक्षक दल, कौशल विकास, राजस्व, कृषि, न्याय, संस्कृति, सिंचाई (यांत्रिक) एवं बाढ़ नियंत्रण, होमगार्ड, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मत्स्य उत्पादन, परती भूमि विकास, खाद्य एवं रसद, प्रोटोकाल, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, समन्वय, विधायी, निर्वाचन, आश्वासन प्रकोष्ठ, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण, वित्त, कर एवं निबंधन, केंद्र सरकार से संबंधित समन्वय कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed