फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM nominates presidents and members of five institutions related to minorities

यूपी : अल्पसंख्यकों से जुड़ी पांच संस्थाओं के सीएम ने नामित किए अध्यक्ष और सदस्य

Thu, 09 Sep 2021 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Sep 2021 11:22 PM IST
सार

उप्र सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड में अमरोहा निवासी मोहम्मद जरयाब जमाल रिजवी, सिद्घार्थनगर निवासी शबाहत हुसैन, लखनऊ निवासी हसन कौसर तथा लखनऊ निवासी मौलाना रजा हुसैन को सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन
UP: CM nominates presidents and members of five institutions related to minorities
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मदरसा शिक्षा परिषद, सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड समेत अल्पसंख्यकों से जुड़ी पांच संस्थाओं के सदस्य, अध्यक्ष नामित कर दिए हैं। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद में वाराणसी निवासी डा. इफ्तिखार अहमद जावेद को अध्यक्ष नामित किया गया है। लखनऊ निवासी कमर अली, सिद्घार्थनगर निवासी तनवीर रिजवी, बिजनौर निवासी डा. इमरान अहमद तथा हरदोई निवासी असद हुसैन को सदस्य नामित किया गया है।  

विज्ञापन


उप्र फखरूद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी में लखनऊ निवासी अतहर सगीर जैदी ‘तूरज’ को अध्यक्ष, प्रयागराज निवासी जहांआरा, सहारनपुर निवासी मोहम्मद अनवर, कासगंज निवासी तारीख सिद्दीकी तथा देवरिया निवासी डा. शम्स परवेज को सदस्य नामित किया गया है। उप्र उर्दू अकादमी के लिए गोरखपुर निवासी कैफूल वरा को अध्यक्ष, बुलंदशहर निवासी नदीम अख्तर, वाराणसी निवासी इतरत हुसैन, सहारनपुर निवासी एम आजाद अंसारी, कानुपर निवासी माहे तिलक सिद्दीकी, बाराबंकी निवारी राजा कासिम, कानपुर निवासी सलीस बेग, लखनऊ निवासी डा. रिजवाना, डा. शादाब आलम तथा नवाब कंबर केसर, नोएडा निवासी मीशम जैदी, मुरादाबाद निवासी जहीर अहमद तथा बरेली निवासी मुहम्मद इस्लाम सुल्तानी को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन


इनके अध्यक्षों का होगा चुनाव
उप्र सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड में अमरोहा निवासी मोहम्मद जरयाब जमाल रिजवी, सिद्घार्थनगर निवासी शबाहत हुसैन, लखनऊ निवासी हसन कौसर तथा लखनऊ निवासी मौलाना रजा हुसैन को सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों के जरिए होगा। बोर्ड में इससे पहले ही वसीम रिजवी और सैयद फैजी मुतवल्ली कोटे से तथा बेगम नूरबानो सांसद कोटे से सदस्य  निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र राज्य हज समिति में लखनऊ से मोहसिन रजा, फैसल अली खां, कल्बे हुसैन, असलम राईनी, मेरठ से शौकत अली, झांसी से हाफिज मोहम्मद जावेद, आजमगढ़ से मौलाना वकार हैदर, नोएडा से सरफराज अली, गोरखपुर से इफ्तखार हुसैन, बरेली से डा. सैयर इहतेशाम उल हुदा, भदोही से सरवर सिद्दीकी, मीरजापुर से अमानुल्ला, वाराणसी निवासी अब्दुल रहीम तथा प्रयागराज निवासी वसीम अहमद को सदस्य नामित किया गया है। हज समिति अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों द्वारा होगा। दरअसल 27 अगस्त 2018 को इस समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आजम खां इस समिति के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed