{"_id":"578f2bf14f1c1b327fc4be2d","slug":"up-cm-akhilesh-shows-grief-on-hockey-player-shahid-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी खिलाड़ी शाहिद की मौत पर यूपी सीएम ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी खिलाड़ी शाहिद की मौत पर यूपी सीएम ने जताया दुख
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद शाहिद का बुधवार को निधन हो गया। बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और कोमा में चले गए थे।
विज्ञापन
मीडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार की रात कोमा में चले गए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह पीलिया समेत कई तरह की बीमारी से ग्रस्त थे। उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उनके सेहत को लेकर सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी ट्वीट्स होने लगे।
विज्ञापन
56 साल के महान हॉकी खिलाड़ी इस समय गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें जून के अंतिम हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने 20 जुलाई को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
मूल रुप से वाराणसी के रहने वाले मोहम्मद शाहिद ने भारतीय हॉकी टीम को नए आयाम पर पहुंचाया था। उन्हें पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और अन्य उपाधियों से नवाजा जा चुका है।